Pratidin
2026 · Hindi Compulsory Paper (Qualifying) · 60 marksMainsQuestion 2

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके आधार पर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर स्पष्ट, सही और संक्षिप्त भाषा में दीजिए :

दुःख के वर्ग में जो स्थान भय का है, वही स्थान आनन्द-वर्ग में उत्साह का है । जिन कर्मों में किसी प्रकार का कष्ट या हानि सहने का साहस अपेक्षित होता है उन सब के प्रति उत्कण्ठापूर्ण आनन्द उत्साह के अन्तर्गत लिया जाता है । कष्ट या हानि के भेद के अनुसार, उत्साह के भी भेद हो जाते हैं । साहित्य-मीमांसकों ने इसी दृष्टि से युद्धवीर, दानवीर, दयावीर, इत्यादि भेद किए हैं । इनमें सबसे प्राचीन और प्रधान युद्ध वीरता है, जिसमें आघात, पीड़ा क्या मृत्यु तक की परवाह नहीं रहती । इस प्रकार की वीरता का प्रयोजन अत्यन्त प्राचीन काल से पड़ता चला आ रहा है, जिसमें साहस और प्रयत्न दोनों चरम उत्कर्ष पर पहुँचते हैं । पर केवल कष्ट या पीड़ा सहन करने के साहस में ही उत्साह का स्वरूप स्फुरित नहीं होता । उसके साथ आनन्दपूर्ण प्रयत्न या उसकी उत्कण्ठा का योग चाहिए । बिना बेहोश हुए भारी फोड़ा चिराने को तैयार होना साहस कहा जाएगा, पर उत्साह नहीं । इसी प्रकार चुपचाप, बिना हाथ-पैर हिलाए, घोर प्रहार सहने के लिए तैयार रहना साहस और कठिन-से-कठिन प्रहार सहकर भी जगह से न हटना धीरता कही जाएगी । ऐसे साहस और धीरता को उत्साह के अन्तर्गत तभी ले सकते हैं जबकि साहसी या धीर उस काम को आनन्द के साथ करता चला जाएगा जिसके कारण उसे इतने प्रहार सहने पड़ते हैं । सारांश यह है कि आनन्दपूर्ण प्रयत्न या उसकी उत्कण्ठा में ही उत्साह का दर्शन होता है, केवल कष्ट सहने के निश्चेष्ट साहस में नहीं । धृति और साहस दोनों का उत्साह के बीच संचरण होता है ।

दानवीर के अर्थ-त्याग का साहस अर्थात् उसके कारण होने वाले कष्ट या कठिनता को सहने की क्षमता अन्तर्हित रहती है । दानवीरता तभी कही जाएगी जब दान के कारण दानी को अपने जीवन-निर्वाह में किसी प्रकार का कष्ट या कठिनता दिखाई देगी । इसी कष्ट या कठिनता की मात्रा या सम्भावना जितनी ही अधिक होगी, दानवीरता उतनी ही ऊँची समझी जाएगी । पर इस अर्थ-त्याग के साहस के साथ ही जब तक पूर्ण तत्परता और आनन्द के चिह्न न दिखाई पड़ेंगे तब तक उत्साह का स्वरूप न खड़ा होगा ।

युद्ध के अतिरिक्त संसार में और भी ऐसे विकट काम होते हैं, जिनमें घोर शारीरिक कष्ट सहना पड़ता है और प्राण-हानि तक की संभावना रहती है । अनुसंधान के लिए तुषार-मण्डित अभ्रभेदी अगम्य पर्वतों की चढ़ाई, ध्रुव देश या सहारा के रेगिस्तान का सफर; क्रूर, बर्बर जातियों के बीच अज्ञात घोर जंगलों में प्रवेश, इत्यादि भी पूरी वीरता और पराक्रम के कर्म हैं । इनमें जिस आनन्दपूर्ण तत्परता के साथ लोग प्रवृत्त हुए हैं वह भी उत्साह ही है ।

(a) उत्साह में साहस की भूमिका को स्पष्ट कीजिए ।
(b) धीरता का अभिप्राय क्या है ?
(c) उत्साह का सही दर्शन कैसे होता है ?
(d) आनन्दपूर्ण तत्परता और उत्साह के अंतर्संबंध को रेखांकित कीजिए ।
(e) दानी को दान के कारण क्या सहन करना पड़ता है ?

60 marks · directive: Comprehension

Answer

The core of a good answer

The passage argues that utsah (zeal) is joyful eagerness for an act that demands courage to bear hardship or loss: courage and fortitude alone are not utsah, which appears only when the effort is made with joy and readiness, as in the warrior, the generous giver and the explorer.

An outline written by upsc.help, not an official UPSC answer; every fact checked by a separate review. How we work

What the question asks

Five questions of 12 marks each (12×5=60). Each answer must come from the passage, in clear and concise Hindi, in your own sentences; a few lines per answer is enough. Do not add outside material. The key distinction in the passage is between साहस and धीरता (courage, fortitude) on the one hand and उत्साह (joyful, eager effort) on the other.

Answer outline

Introduction

Read the whole passage once for its central claim (उत्साह belongs to the class of joy, as भय belongs to the class of sorrow), then locate the sentence that answers each question.

(a)

(b)

(c)

(d)

(e)

Conclusion

Write each answer in complete Hindi sentences of your own, keeping close to the passage's argument; quoting a short phrase is fine, copying whole sentences is not.

Facts

Facts to remember

Write a timed answer in the app