Pratidin
2026 · Hindi Compulsory Paper (Qualifying) · 60 marksMainsQuestion 3

निम्नलिखित अनुच्छेद का सारांश लगभग एक-तिहाई शब्दों में लिखिए । इसका शीर्षक लिखने की आवश्यकता नहीं है । सारांश अपने शब्दों में ही लिखिए ।

अच्छा श्रोता होना सबसे महत्त्वपूर्ण और आकर्षक जीवन कौशलों में से एक है । फिर भी, हम लोगों में से बहुत कम लोग सुनना जानते हैं, इसका कारण यह नहीं है कि हम बुरे हैं, अपितु किसी ने हमें यह सिखाया ही नहीं । इससे सम्बन्धित तथ्य यह भी है कि बहुत कम लोगों ने हमें ध्यानपूर्वक सुना है । परिणामस्वरूप हम सामाजिक जीवन में सुनने की अपेक्षा बोलने के मोह में फँसे रहते हैं, दूसरों से मिलने की व्यग्रता रहती है, परन्तु उन्हें सुनने की नहीं । धीरे-धीरे मित्रता सामाजिक स्वार्थ में परिवर्तित होने लगती है । एक अच्छा श्रोता कई ऐसे कार्य करता है, जो उसके साथ समय बिताने को सुखद बना देते हैं । बहुधा हम किसी ऐसी बात के साथ बातचीत प्रारंभ करते हैं, जो महत्त्वपूर्ण तो लगती है, किन्तु स्पष्ट नहीं होती । कभी हम अपने काम को लेकर तनाव में होते हैं, कभी अपने कार्यक्षेत्र में महत्त्वाकांक्षी बनने के बारे में सोचते रहते हैं, हम सुनिश्चित नहीं कर पाते कि हमारे लिए क्या उचित है; कभी हमें यह संदेह होता है कि कोई सम्बन्ध कठिन दौर से गुजर रहा है, हम किसी बात को लेकर चिंतित रहते हैं अथवा जीवन में निराशा का अनुभव कर रहे हैं (हालाँकि हमें ठीक-ठीक पता नहीं होता कि समस्या क्या है) या शायद हम किसी हेतु से अत्यधिक उत्साहित रूप से और ऊर्जा से भरे होते हैं, पर अपने इस उत्साह के कारणों को स्पष्ट रूप से समझ नहीं पाते ।

वस्तुतः ये सभी विषय स्पष्टता की माँग करते हैं । एक अच्छा श्रोता यह समझता है कि आदर्श रूप से दूसरे से बातचीत हमें एक उलझे और उत्तेजित मन से निकालकर एक अधिक केन्द्रित और शांत मन की अवस्था तक पहुँचा सकती है । संवाद के माध्यम से हम मिलकर यह समझने का प्रयास कर सकते हैं कि वस्तुतः दाँव पर क्या लगा था, लेकिन बहुधा ऐसा नहीं हो पाता है । इसलिए कि बातचीत में स्पष्टता की इच्छा और आवश्यकता के प्रति जागरूकता नहीं होती । अच्छे श्रोताओं की कमी होती है । परिणामस्वरूप लोग विश्लेषण करने के बजाय अपनी-अपनी बातों पर अड़े रहते हैं । वे अपनी चिंता, उत्साह, उदासी या आशा को बार-बार अलग-अलग रूपों में दोहराते हैं । सामने वाला सुनता है, किन्तु उन्हें गहराई से समझने में मदद नहीं करता । अच्छा श्रोता बातचीत की सूक्ष्म युक्तियों का सहारा लेकर स्थिति को बदलता है ।

जब दूसरा व्यक्ति बोलता है, तब वह उसके साथ पूरी तरह जुड़ जाता है । वह छोटे-छोटे प्रोत्साहन देता है जैसे सहानुभूति भरी आह, उत्साहवर्धक संकेत या रुचिपूर्ण रणनीतिक जिज्ञासा, इस तरह वह सामने वाले को अपने विचारों और भावनाओं की गहराई में जाने के लिए प्रेरित करता है । वह कहना पसंद करता है – “मुझे इसके बारे में और बताओ ...”, “जब तुमने ऐसा कहा, तब मैं मंत्रमुग्ध हो गया,” “तुम्हें क्या लगता है, ऐसा क्यों हुआ ?”, या “तुम्हें उस समय कैसा महसूस हुआ ?” एक अच्छा श्रोता यह मानकर चलता है कि दूसरों से बातचीत में अस्पष्टता स्वाभाविक है । वह न तो आलोचना करता है और न ही अधीर होता है । वह समझता है कि अस्पष्टता एक सार्वभौमिक और महत्त्वपूर्ण मन की उलझन है, जिसे सुलझाने का दायित्व एक सच्चे मित्र का है । बहुधा हम किसी अनुभव के आसपास भटकते रहते हैं, पर उसके मूल कारण तक नहीं पहुँच पाते । ऐसे में एक अच्छा श्रोता हमें विस्तार से बोलने और गहराई में जाने और अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है । हमें ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता होती है जो सलाह देने के बजाय केवल दो सरल किन्तु जादुई शब्द कहे – ‘बढ़े चलो’ । हम भाई-बहनों का उल्लेख करते हैं और वे अतिरिक्त जिज्ञासा रखते हैं; यथा उनका बचपन में सम्बन्ध कैसा था ? समय के साथ उसमें क्या बदलाव आए, वे यह समझने का प्रयास करते हैं कि हमारी चिंताओं और उत्साह का मूल कहाँ है ? वे पूछते हैं – “वह बात आपको इतनी परेशान क्यों कर रही थी?” या “वह बात आपके लिए इतनी महत्त्वपूर्ण क्यों थी?” साथ ही, वे हमारी पिछली बातों को भी याद रखते हैं । कभी-कभी वे हमारी कही हुई किसी पुरानी बात का संदर्भ देते हैं और हमें महसूस होता है कि वे वास्तव में हमारे साथ गहराई से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं । अस्पष्ट बातें करना घातक रूप से आसान होता है । हम बहुधा इतना कहते हैं कि कोई वस्तु सुंदर है, या भयानक, सुखद है या परेशान करने वाली, लेकिन हम यह समझने का प्रयास नहीं करते कि हमें ऐसा क्यों अनुभव होता है । एक अच्छा श्रोता हमारी इन सतही बातों पर रचनात्मक एवं मैत्रीपूर्ण संशय करता है और इन गहरी भावनाओं को समझने का प्रयास करता है, जो हमारे भीतर छिपी होती है ।

(748 शब्द)

60 marks · directive: Precis

Answer

The core of a good answer

The passage says that good listening is a rare and valuable life skill: most of what we say is unclear even to ourselves, and a good listener, through patient encouragement and gentle questions, helps us move from confused feelings to a clear understanding of their causes.

An outline written by upsc.help, not an official UPSC answer; every fact checked by a separate review. How we work

What the question asks

The passage has 748 words, so the summary should be about one-third of that, roughly 249 words (748 ÷ 3 = 249.3). No title is needed. The summary must be in Hindi and in your own words: keep the main argument and its order, drop the examples of quoted questions and the list of situations, and do not add comments of your own.

Answer outline

Introduction

Read the passage twice, mark the main idea of each paragraph, and plan about 250 words in three or four short connected paragraphs or one continuous paragraph.

Main idea 1: listening is a rare skill

Main idea 2: our conversations are unclear

Main idea 3: what a good listener does

Main idea 4: going beneath the surface

Conclusion

Check the word count (about 240 to 260 words), make sure every main idea above appears in order, and remove any example, quotation or opinion that is not needed.

Facts

Facts to remember

Write a timed answer in the app