Pratidin
2026 · Hindi Compulsory Paper (Qualifying) · 20 marksMainsQuestion 4

निम्नलिखित गद्यांश का अंग्रेज़ी में अनुवाद कीजिए :

भारतीय नाविक जहाज चलाने के अपने कौशल के लिए प्राचीन काल से ही प्रसिद्ध रहे हैं । अब से 5000 वर्ष पूर्व उन्होंने समुद्र में नौका चलाने की शुरुआत की थी । उस समय समुद्री यात्रा में काम आने वाले कुछ गिने-चुने यंत्र होते थे । आज की तरह के परिष्कृत उपकरण तब उपलब्ध नहीं थे । मगर प्राचीन नाविकों की ज्ञानेन्द्रियाँ शायद ज्यादा तेज होती थीं । उन्हें मौसम के मिजाज की समझ भी अच्छी थी । वे ग्रह नक्षत्रों की जाँच कर सकते थे, हवाओं की समझ रखते थे और समुद्र के पानी के रंग से गहराई बता सकते थे । समुद्री जीव-जंतुओं को देखकर वे जमीन से दूरी और कई बार तो देश तक का पता लगा लेते थे । उस जमाने में कोई समुद्री अकादमियाँ नहीं थीं । इसलिए जो भी प्रशिक्षण उन्हें मिलता था, वह अनुभव की पाठशाला में परीक्षण और ग़लतियों से सीखने पर आधारित होता था । कभी-कभी दुर्घटनाएँ भी हो जाती थीं, लेकिन उनका साहस और आत्मविश्वास उन्हें समुद्री यात्राओं की प्रेरणा देता था । इसी के बल पर वे पश्चिम में फारस की खाड़ी, अफ्रीका के पूर्वी तट और पूर्व तथा सुदूर पूर्व इंडोनेशिया, कम्बोडिया, अन्नाम, बोर्नियो तथा सेलीबीज जैसे दूर-दराज़ द्वीपों तक पहुँचने में कामयाब हुए । समुद्री प्रशिक्षण का आधुनिक दौर 1920 के दशक के प्रारंभिक वर्षों में शुरू हुआ ।

आज़ादी के बाद भारत में परिवर्तन की सुखद बयार बह रही है । भारत की गौरवशाली जहाजरानी परंपरा का जो सूर्य कुछ शताब्दियों पहले अस्त हो गया था वह एक बार फिर उदय होकर चमकने लगा है । भारतीय जहाजरानी आज सही दिशा में अग्रसर है ।

20 marks · directive: Translation

Answer

The core of a good answer

The passage describes how ancient Indian sailors, with few instruments, navigated by the stars, winds, sea colour and marine life, reached lands from the Persian Gulf and East Africa to South East Asia, and how India's shipping tradition is reviving after Independence.

An outline written by upsc.help, not an official UPSC answer; every fact checked by a separate review. How we work

What the question asks

Translate faithfully into plain, grammatical English, keeping the meaning and order of ideas; do not summarise or add. Watch the tenses (habitual past for what sailors could do, present perfect for the revival), the place names, and the figurative phrases (अनुभव की पाठशाला, परिवर्तन की सुखद बयार, the setting and rising sun of the shipping tradition).

Answer outline

Introduction

Read the whole passage first, then translate sentence by sentence; a faithful rendering is given below.

Sentence 1

Sentence 2

Sentence 3

Sentence 4

Sentence 5

Sentence 6

Sentence 7

Sentence 8

Sentence 9

Sentence 10

Sentence 11

Sentence 12

Sentence 13

Sentence 14

Sentence 15

Sentence 16

Conclusion

Read your English version once for flow: join short sentences only where meaning stays the same, and check numbers (5000 years, the 1920s) and names (Annam, Celebes).

Facts

Facts to remember

Sources used for the explanation

Write a timed answer in the app